गुजरात में 9वीं कक्षा की परीक्षा में पूछा गया चौंकाने वाला सवाल, ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?’
गुजरात में नौंवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में यह चौंकाने वाला प्रश्न पूछा गया है कि ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?’ परीक्षा में यह अटपटा प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शूरू कर दी है. साथ ही, इसके अलावा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पूछे गए एक और प्रश्न ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया है.
गुजरात (Gujarat) में नौंवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में यह चौंकाने वाला प्रश्न पूछा गया है कि ‘गांधीजी (Gandhi) ने आत्महत्या कैसे की?’ परीक्षा में यह अटपटा प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही, इसके अलावा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पूछे गए एक और प्रश्न ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया है. इस प्रश्न में कहा गया है– ‘‘अपने इलाके में शराब (Liquor) की बिक्री बढ़ने एवं शराब तस्करों द्वारा पैदा की जाने वाली परेशानियों के बारे में शिकायत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख को एक पत्र लिखें.’’ उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है.
एक अधिकारी ने बताया कि ‘सुफलाम शाला विकास संकुल’ के बैनर तले चलने वाले विद्यालयों में नौवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में पूछा गया, ‘‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?’ सुफलाम शाला विकास संकुल कुछ स्व वित्तपोषित विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का संगठन है, जिन्हें गांधीनगर में सरकारी अनुदान मिलता है. यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- गांधीजी का सत्य, अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक.
गांधीनगर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बताया, ‘‘स्व वित्तपोषित स्कूलों के एक समूह ने और अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूलों ने ये दोनों प्रश्न शनिवार को हुई अपनी आंतरिक परीक्षाओं में शामिल किया था. ये प्रश्न बहुत आपत्तिजनक हैं और हमने इसकी जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

