13 अक्टूबर आज का इतिहास: फिल्म जगत सबसे चहेते कलाकार किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया से कहा था अलविदा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
रूपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है. शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है.
13 अक्टूबर आज का इतिहास: रूपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार (Kishore Kumar) की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है. शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है.
हर तरह के गीतों, चाहे वह दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने उनकी आवाज से बहुत से गीतों को यादगार बना दिया. उन्होंने हिंदी के अलावा और भी बहुत सी भाषाओं में गीत गाए. उनके अभिनय और निर्देशन को भी लाजवाब माना जाता है.
यह भी पढ़ें : 11 अक्टूबर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के साथ ये हैं आज की अहम घटनाएं
हास्य अभिनय में किशोर कुमार अपने आप में अनूठे और बेजोड़ थे. इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा. देश दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1542 : जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का सिंध के अमरकोट में जन्म.
1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई. निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत वर्ष 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है.
1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन. उन्हें उनके गुरु ने सिस्टर निवेदिता का नाम दिया था. उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
1943 : इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1976 : बोलिविया के दक्षिण में एक बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहाइशी इलाके में गिरने से दर्जनों लोगों की मौत.
1981 : मिस्र के लोगों ने अनवर सादत की हत्या के एक सप्ताह बाद हुस्नी मुबारक को देश का नया राष्ट्रपति चुना.
1987 : रूपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारे किशोर कुमार का निधन.
1999 : अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने.
2010 : चिली के अटाकामा रेगिस्तान में ढंस गई खान में फंसे 69 श्रमिकों को कड़े प्रयासों के बाद सकुशल बाहर निकाला गया.
2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत.
2016 : अमेरिका के गायक और गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

