देश

नोएडा: चार महीने पहले अगवा हुई नाबालिक लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शहर में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया. पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है. उसके परिजनों ने राहुल शर्मा नामक युवक पर उसको अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

नोएडा: चार महीने पहले अगवा हुई नाबालिक लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा : शहर में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया. पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है.

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने आज यहां बताया कि सेक्टर 47 में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी करीब चार माह पूर्व लापता हो गई थी. उसके परिजनों ने राहुल शर्मा नामक युवक पर उसको अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म में असफल युवक ने कुल्हाड़ी से भांजी पर किया हमला, आरोपी फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज राहुल को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है. शर्मा के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).