सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किया अपमानजनक टिप्पणी, सुष्मिता देव ने कहा- 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए बिना शर्त मांगे माफी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने सोमवार को कहा कि इस 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (All India Mahila Congress) की प्रमुख सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने सोमवार को कहा कि इस 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं." सुष्मिता ने कहा, "उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है. यह महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दर्शाता है."
यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सीएम खट्टर के सोनिया गांधी वाले बयान पर कांग्रेस नेता नितिन राउत ने किया पलटवार
उन्होंने कहा, "विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है." महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, "क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत का ‘रेप कैपिटल’ बन चुका है ? वहां अपहरण के मामले बहुत बढ़ गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है." उन्होंने कहा, "कांग्रेस में हम सार्वजनिक गरिमा को बरकरार रखने को प्रतिबद्ध हैं. मैं खट्टर से बिना शर्त माफी की मांग करती हूं.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

