महाराष्ट्र: महिला दोस्त के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के वडाला से 24 साल की महिला मित्र से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि एंटॉप हिल पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया. यह घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते में घटी थी. मुलाकात के बाद वे नाश्ते के लिए पास की पिज्जा की दुकान में गए.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वडाला (Wadala) से 24 साल की महिला मित्र से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि एंटॉप हिल पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया. यह घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते में घटी थी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूरज सोनी (Suraj Soni) वाडला का रहने वाला है, जबकि पीड़िता पालघर (Palghar) के नालासोपारा (Nallasopara) में रहती है. अधिकारी ने बताया कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में वह अपनी एक सेहली से मिलने के लिए एंटॉप हिल इलाके में आईं.
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद कॉलेज में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन निलंबित
मुलाकात के बाद वे नाश्ते के लिए पास की पिज्जा की दुकान में गए. उन्होंने बताया कि तभी सोनी ने महिला को फोन किया लेकिन उसने कॉल काट दी, क्योंकि वह दोस्त के साथ व्यस्त थी, इसके बाद आरोपी उसे बार-बार कॉल करता रहा, लेकिन वह उसका कॉल नहीं उठा रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

