झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: राज्य में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए प्रचार समाप्त
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया. इन सीटों में बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा शेष 12 सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक मतदान किए जाएंगे. तीसरे चरण में 56,18,267 मतदाता कुल 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं