विदेश

अमेरिका: न्यूजर्सी में गोलीबारी में छह लोगों की मौत

अमेरिका में न्यूजर्सी के जर्सी सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई. जर्सी सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल है.

अमेरिका: न्यूजर्सी में गोलीबारी में छह लोगों की मौत
प्रतीकात्म तस्वीर (फाइल फोटो)

जर्सी सिटी: अमेरिका में न्यूजर्सी के जर्सी सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई. जर्सी सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल है. केली ने बताया कि गोलीबारी दो स्थानों पर हुई. पहले एक कब्रिस्तान में हुई गोलीबारी में अधिकारी मारा गया और उसके बाद कोशर सुपरमार्केट में भी गोलीबारी जारी रही, जहां पांच और लोगों के शव बरामद हुए. पुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही.

उन्होंने गोलीबारी के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उनका मानना है कि मारा गया अधिकारी कुछ ‘‘शरारती तत्वों’’ को रोकने का प्रयास कर रहा था. शहर के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक जेम्स शीया ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).