ग्वालियर कलेक्टर ने दिया आदेश, अब बंदूक के लाइसेंस के लिए गौशाला में देने होंगे 10 कंबल
ग्वालियर जिले में बंदूक का लाइसेंस लेने के इच्छुक लोगों के लिए जिला कलेक्टर ने शर्त रखी है कि लाइसेंस चाहने वालों को ग्वालियर की सरकारी गौशाला के लिए 10 कंबल देने होंगे. कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शनिवार को ग्वालियर की लाल टिपारा और गोला का मंदिर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया. गोला का मंदिर और लाल टिपारा में हैं और इनमें करीब 8,000 गायें हैं.