पाकिस्तान ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मौहम्मद फैसल को नियुक्त किया जर्मनी का राजदूत
पाकिस्तान ने बड़ा कूटनीतिक फेरबदल करते हुए विदेशों में स्थित अपने विभिन्न दूतावासों में 20 राजदूतों और माहवाणिज्यिक दूतों की नियुक्ति की है. इनमें विदेश मंतत्रालय के प्रवक्ता मौहम्मद फैसल का भी नाम शामिल है जिन्हें जर्मनी में देश का नया राजदूत बनाया गया है. पाकिस्तान ने सेना से सेवानिवृत्त कुछ अधिकारियों को भी कूटनीतिक पदों पर नियुक्त किया है.
पाकिस्तान (Pakistan) ने बड़ा कूटनीतिक फेरबदल करते हुए विदेशों में स्थित अपने विभिन्न दूतावासों में 20 राजदूतों और माहवाणिज्यिक दूतों की नियुक्ति की है. इनमें विदेश मंतत्रालय के प्रवक्ता मौहम्मद फैसल का भी नाम शामिल है जिन्हें जर्मनी में देश का नया राजदूत बनाया गया है.
समाचारपत्र ‘डॉन’ की खबर में बताया गया कि विदेश मंत्रालय की ओर से 13 दिसंबर को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने 17 राजदूतों और तीन महावाणिज्यदूतों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है.
दक्षिण एशिया और दक्षेस के लिए महानिदेशक के तौर पर भी सेवा दे रहे फैसल, जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत जौहर सलीम का स्थान लेंगे. सलीम अब इटली में अपनी सेवाएं देंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा- पिछली सरकारों की गलत नीतियों की वजह से पाकिस्तान में महंगाई
फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर फैसल की जगह कौन लेंगे. पाकिस्तान ने सेना से सेवानिवृत्त कुछ अधिकारियों को भी कूटनीतिक पदों पर नियुक्त किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

