अमेरिका ने भारत से धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध किया
अमेरिका ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे
वाशिंगट: अमेरिका (America) ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे. अमेरिका, विवादित नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में भारत के विभिन्न राज्यों में जारी घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं.
वहीं आगे कहा गया कि कानून के तहत समान व्यवहार और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान हम दो लोकतांत्रिक देशों के मौलिक सिद्धांत हैं. यह भी पढ़े: नागरिकता संशोधन बिल 2019 के भारी विरोध के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने भारत दौरा रद्द किया
’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका भारत से अनुरोध करता है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे।’’(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

