देश

BJP के राष्ट्रिय सचिव राहुल सिन्हा ने दिया बयान, कहा- पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी रही तो राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में झड़पों और आगजनी की घटनाओं के लिए बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर यही हालात रहे तो पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेगी.

BJP के राष्ट्रिय सचिव राहुल सिन्हा ने दिया बयान, कहा- पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी रही तो राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे
बीजेपी (Photo Credits: IANS)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में झड़पों और आगजनी की घटनाओं के लिए बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर यही हालात रहे तो पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेगी. सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को "तुष्टिकरण की नीतियों" का दोषी ठहराते हुए दावा किया कि इन नीतियों से पश्चिम बंगाल में ऐसे हालात पैदा हुए."

भाजपा नेता ने कहा, "उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) को लेकर राज्य में पिछले दो दिन से जारी हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं किया."

यह भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- पश्चिम बंगाल में बिहार और उत्तर प्रदेश के मुस्टंडों को लाना चाहती है सरकार

उन्होंने कहा, "हम कभी भी राष्ट्रपति शासन का समर्थन नहीं करते. लेकिन अगर पश्चिम बंगाल में यह अराजकता जारी रही, तो हम हमारे पास राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. एक ओर पूरा राज्य जल रहा है, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी बैठी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).