सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- फिल्म दबंग 3 में चुलबुल पांडे का असल किरदार नकारात्मक था
फिल्म स्टार सलमान खान ने कहा है कि फिल्म दबंग असल में एक स्याह फिल्म थी जिसमें फिल्म का मुख्य कलाकार चुलबुल पांडे एक नकारात्मक पात्र था. अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी, 2010 की पहली दबंग में सलमान ने पांडे का किरदार निभाया है जो एक निडर लेकिन भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है और अपरंपरागत तरीके से काम करता है.
फिल्म स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने कहा है कि फिल्म दबंग (Dabangg) असल में एक स्याह फिल्म थी जिसमें फिल्म का मुख्य कलाकार चुलबुल पांडे एक नकारात्मक पात्र था. अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी, 2010 की पहली दबंग में सलमान ने पांडे का किरदार निभाया है जो एक निडर लेकिन भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है और अपरंपरागत तरीके से काम करता है. इसे आलोचकों ने पसंद किया था और रिलीज के बाद यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. एक सामूहिक साक्षात्कार में, सलमान ने बताया कि उनसे पहले, अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनके भाई अरबाज खान को इस फिल्म की पेशकश की गई थी.
सलमान ने कहा, “यह बहुत डार्क फिल्म थी, छोटी फिल्म थी जिसे दो करोड़ रुपये के अंदर बनाना था. उस वक्त इसमें अरबाज खान और रणदीप हुड्डा थे. तो अरबाज ने कहा कि उनके पास यह फिल्म आई है और यह अच्छी है इसलिए इसे सुन लो. "छह-आठ महीने गुजर जाने के बाद आखिरकार मैंने इसे सुना. मुझे फिल्म की कहानी अच्छी लगी लेकिन चुलबुल का किरदार बहुत नकारात्मक जा रहा था."
यह भी पढ़ें: Dabangg 3 Song Naina Lade Video: ‘दबंग 3’ से सलमान खान के सॉन्ग ‘नैना लड़े’ का वीडियो हुआ रिलीज
सलमान ने बताया कि फिर उन्होंने इसमें बदलाव करने का सुझाव दिया और अभिनव ने उन बदलावों पर अमल किया. प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं खान ने कहा कि उनकी दबंग फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त की भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं. उन्होंने कहा कि सलमान ने इस सीरिज की चौथी फिल्म के बारे में सोचना शुरू कर दिया है और वह उसमें काम करने के लिए भी तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

