दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल का हर्षवर्धन पर पलटवार, कहा - दिल्ली के लिए यूपी और हरियाणा के लोग बाहरी नहीं
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर साहिब, आपको मुझसे नफरत है. आप मुझे गाली दीजिए। आप उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पैदा हुए तथा दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं? भाजपा के लिए वो पराए हैं, लेकिन वे हमारे दिल्ली परिवार का हिस्सा हैं. हम दिल्ली वालों ने उन सबको अपना लिया, अपना परिवार बना लिया.’’