देश

Union Budget 2020: इस वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूरा नहीं पढ़ सकीं बजट का भाषण

बजट भाषण पढ़ते समय तक उनकी तबियत कुछ खराब हुई तब उन्होंने तीन बार पानी पिया. हालांकि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ. तब सदन में विपक्ष के सदस्यों ने उनसे बजट दस्तावेज सभापटल पर रखने का आग्रह किया. इस पर सीतारमण ने कहा कि सिर्फ दो पन्ने बचे हैं.

Union Budget 2020: इस वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूरा नहीं पढ़ सकीं बजट का भाषण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits-ANI twitter)

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्वस्थ्य होने के कारण शनिवार को लोकसभा में बजट भाषण के कुछ पन्ने नहीं पढ़ सकीं. उन्होंने आज वित्त वर्ष 2020-21 का बजट भाषण दो घंटे 39 मिनट तक पढ़ा. बजट भाषण पढ़ते समय तक उनकी तबियत कुछ खराब हुई तब उन्होंने तीन बार पानी पिया। हालांकि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ. तब सदन में विपक्ष के सदस्यों ने उनसे बजट दस्तावेज सभापटल पर रखने का आग्रह किया. इस पर सीतारमण ने कहा कि सिर्फ दो पन्ने बचे हैं.

वित्त मंत्री ने दोबारा बजट पढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे ठीक से नहीं पढ़ पा रही थीं. सदन में पास ही बैठे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कुछ कहा. इसके बाद गडकरी ने टाफी निकाल कर सीतारमण को दी. लेकिन इसके बाद भी उन्हें बजट भाषण पढने में परेशानी होने

पर कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने बजट दस्तावेज सभा पटल पर रखने का आग्रह किया. इसके बाद वित्त मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से बजट भाषण सभा पटल पर रख दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).