Union Budget 2020: अनुराग ठाकुर बोले-यह बजट ‘नये भारत’ के लिए, समाज के सभी तबके को होगा लाभ
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि यह बजट ‘नये भारत’ के लिए है, जिससे समाज के सभी तबकों को लाभ होगा. ठाकुर ने कहा, ‘‘यह अभी तक पेश जनता के अनुकूल सर्वश्रेष्ठ बजट में एक है. समाज के प्रत्येक तबके का ध्यान रखा गया है और प्रमुख सुधार किये गए हैं जिससे युवाओं, महिलाओं, किसानों, निवेशकों और मध्यम वर्ग को लाभ होगा।’’