बीजेपी नेता आशीष शेलार का तंज, कहा- शिवसेना ने ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद- सितारे’ हैं
महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठजोड़ किया है जिनके झंडों में ‘‘चांद और सितारे’’ हैं.
मुम्बई: महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठजोड़ किया है जिनके झंडों में ‘‘चांद और सितारे’’ हैं. आधा चांद और पांच सितारे इस्लाम के प्रतीक हैं जिनका अर्थ प्रगति, रोशनी और ज्ञान से है. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के सोमवार के संस्करण में प्रकाशित ठाकरे के साक्षात्कार पर शेलार टिप्पणी कर रहे थे। साक्षात्कार में ठाकरे ने दावा किया कि वह भाजपा से चांद- तारे नहीं मांग रहे थे बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बराबर बंटवारे के ‘‘वादे’’ को पूरा करने के लिए कह रहे थे.
ठाकरे ने सामना में कहा, ‘‘जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए. वादा तोड़ने पर उदासी और गुस्सा होता है और फिर मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मुझे नहीं पता कि भाजपा निराशा से उबरी है या नहीं। मैंने कौन सी बड़ी चीज मांगी थी... चांद या तारे? मैंने उन्हें लोकसभा चुनावों से पहले बनी सहमति के बारे में याद दिलाया.’’ यह भी पढ़े: मुंबई: कांग्रेस और NCP के साथ गठबंधन से नाराज 400 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन
पलटवार करते हुए शेलार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने चांद मांगा था या नहीं. लेकिन लगता है कि वे (शिवसेना) उन लोगों के साथ बैठे हैं जिनके झंडे पर चांद सितारे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

