देश

कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार में पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

बिहार के सारण जिले में शनिवार को भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब काफिला कोपा बाजार में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. सूत्रों ने बताया कि 20-25 युवकों ने काफिले पर पथराव किया.

कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार में पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त
कन्हैया कुमार (Photo Credits: IANS)

छपरा/मुजफ्फरपुर. बिहार (Bihar) के सारण जिले में शनिवार को भाकपा नेता कन्हैया कुमार (CPI leader Kanhaiya Kumar) के काफिले पर पथराव किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब काफिला कोपा बाजार में छपरा-सीवान (Chapra-Siwan) मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. सूत्रों ने बताया कि 20-25 युवकों ने काफिले पर पथराव किया. यह भी पढ़े-कन्हैया कुमार ने कहा- पीएम मोदी और अमित शाह CAA लाकर हिंदू- मुस्लिम में टकराव पैदा कर रहे हैं

कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम ने कहा कि घटना में कन्हैया कुमार को कोई चोट नहीं आयी है. हालांकि, काफिले में शामिल एक वाहन की खिड़की के कांच टूट गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).