दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस ने दी शाहीन बाग जाने की चुनौती, 'AAP' को बताया बीजेपी की ‘बी टीम’
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीएए एवं एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए. चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है,
नई दिल्ली. कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीएए एवं एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए. चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं. चाको ने ''पीटीआई-भाषा'' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''संशोधित नागरिकता कानून, सीएए : और एनआरसी पर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां बयान जारी कर रही हैं और विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित हो रहे हैं. लेकिन केजरीवाल नहीं बोल रहे। इसीलिए हम कहते हैं कि वह भाजपा की बी टीम हैं."
उन्होंने कहा, '' शाहीन बाग में प्रदर्शन हो रहा है, जामिया में लड़कियों पर लाठी चार्ज हुआ, गोलीबारी हुई, लेकिन केजरीवाल नहीं गए। हमारे कई वरिष्ठ नेता गए. प्रियंका जी (उप्र में) विरोध प्रदर्शन के दैरान मारे गए कई लोगों के परिवारों से मिलने गईं.''यह पूछे जाने पर कि क्या वह केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती देते हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा, ''जो धर्मनिरपेक्ष है, उसे शाहीन बाग जाना ही चाहिए. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मनिरक्ष लोगों की है. लेकिन केजरीवाल नरम हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं.''उन्होंने सवाल किया कि सीएए और एनआरसी पर केजरीवाल का क्या रुख है? यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: AAP ने चुनाव में बाधा डालने की कोशिश को लेकर कुछ राजनीतिक दलों की शिकायत इलेक्शन कमीशन से की
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीद से जुड़े सवाल पर चाको ने कहा, '' इस चुनाव के बाद कांग्रेस एक निर्णायक फैक्टर होगी। सरकार होना या नहीं होना, कांग्रेस तय करेगी."यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस आम आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी तो कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ''पूरे देश में जो भी पार्टी भाजपा के खिलाफ है उसके साथ हम गठबंधन करेंगे, लेकिन केजरीवाल को लेकर हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह भाजपा के खिलाफ हैं।''
उन्होंने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में कांग्रेस को खारिज कर चुके लोग गलत साबित होंगे और पार्टी इस चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे देगी. चाको ने कहा, ''यह धारणा बनाई जा रही है कि आप और भाजपा के बीच मुकाबला है। जबकि भाजपा की हालत बहुत खराब है. सोचिए, अमित शाह हर जगह रोडशो कर रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर है और हम केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं."
कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होने से नुकसान की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, " हमारी पार्टी में एक दर्जन केजरीवाल हैं. हमारे यहां कई नेता ऐसे हैं जो मौका मिलने पर केजरीवाल से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे.''चाको ने कहा, ''हम चेहरा देकर चुनाव नहीं लड़ते हैं. हम पार्टी का चेहरा पेश करते हैं। जीतने के बाद विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे.''चाको ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ ही अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य बड़े नेता बड़े पैमाने पर सभाएं और रोडशो करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

