देश

सेवा के लिए आश्रम आई नाबालिग लड़कियों को स्वयंभू बाबा लक्षानंद ने बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पीड़ित हिमाचल प्रदेश के बद्दी से आश्रम आई थीं.मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब पीड़ित और उनकी माताओं ने पुलिस को आपबीती सुनाई. बता दें कि इससे पहले भी कई स्वयंभू बाबा महिलओं से बलात्कार के मामले में पकडे गए हैं. कई बार तो इन पाखंडी बाबाओं ने अपनी शिष्यों की इज्जत ही लुटी है.

सेवा के लिए आश्रम आई नाबालिग लड़कियों को स्वयंभू बाबा लक्षानंद ने बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Newsplate)

Baba Laxanand Arrested: जिले में एक आश्रम के स्वयंभू बाबा पर तीन दिन तक दो नाबालिग लड़कियों से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि बाबा लक्षानंद पंचकुला जिले के रायपुरानी में आश्रम चलाता है, जो फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई है. थाना प्रभारी (एसएचओ) नेहा चौहान ने पत्रकारों को बताया, ‘‘14 और 15 साल की दो नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले वे सेवा के लिए आश्रम गई थीं, जहां बाबा लक्षानंद ने उनसे बार-बार बलात्कार किया.’’

उन्होंने बताया कि पीड़ित हिमाचल प्रदेश के बद्दी से आश्रम आई थीं.मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब पीड़ित और उनकी माताओं ने पुलिस को आपबीती सुनाई. बता दें कि इससे पहले भी कई स्वयंभू बाबा महिलओं से बलात्कार के मामले में पकडे गए हैं. कई बार तो इन पाखंडी बाबाओं ने अपनी शिष्यों की इज्जत ही लुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).