Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार, 132 लोगों की मौत, 6000 मामलों की पुष्टि
चीन में घातक कोरोना वायरस का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि इससे 25 और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है. करीब 6,000 लोगों के इसकी चपेट में आने की भी पुष्टि की गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस संक्रमण अगले 10 दिन में चरम पर पहुंच जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत होगी.