देश

महाराष्ट्र के नासिक में बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, दोनों गाड़ियों को कुएं में गिरने से सात की मौत

महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं

महाराष्ट्र के नासिक में बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, दोनों गाड़ियों को कुएं में गिरने से सात की मौत
नासिक में बस ने ऑटो को मारी टक्कुकर (Photo Credits NAI)

 मुंबई:  महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं. एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के ज़िले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम में हुई दुर्घटना में 20 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की तेज़ रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. घटना को अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अधिकतर बस की सवारियां हैं. अधिकारी ने बताया कि कुएं में से शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं इस घटना के बाद हादसे की खबर सुनकर लोगों के परिवार में मातम फ़ैल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).