देश

योगी सरकार ने 22 फिल्मों को दिया 11 करोड़ रुपये का अनुदान, 16 हिंदी- 6 भोजपुरी की फिल्में शामिल

राज्य फिल्म विकास परिषद उप्र और फिल्म बंधु उप्र ने 22 फिल्मों को अनुदान प्रदान करने की घोषणा की है जिनमें 16 हिंदी और छह भोजपुरी फिल्म शमिल हैं.

योगी सरकार ने 22 फिल्मों को दिया 11 करोड़ रुपये का अनुदान, 16 हिंदी- 6 भोजपुरी की फिल्में शामिल
सीएम योगी (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: राज्य फिल्म विकास परिषद उप्र और फिल्म बंधु उप्र ने 22 फिल्मों को अनुदान प्रदान करने की घोषणा की है जिनमें 16 हिंदी और छह भोजपुरी फिल्म शमिल हैं. इन फिल्मों को करीब 11 करोड़ 24 लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में मिली है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी. अनुदान पाने वाली इन फिल्मों में 16 हिन्दी और छह भोजपुरी फिल्म हैं.

जिनमें कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से लेकर स्वरा भास्कर अभिनीत 'अनारकली ऑफ आरा’ भी शामिल है. इन फिल्मों की की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).