Oxford Hindi Word of the Year 2019: 'संविधान' बना वर्ष 2019 का हिंदी शब्द, चयन के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे, जानें वजह
क्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को ‘‘संविधान’’ शब्द को 2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द नामित करते हुए कहा कि इसने पिछले साल व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया.
नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को ‘‘संविधान’’ (Samvidhaan) शब्द को 2019 का ऑक्सफोर्ड (Oxford) का हिंदी शब्द नामित करते हुए कहा कि इसने पिछले साल व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया. ओयूपी ने कहा कि यह शब्द इसलिए चुना गया कि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की कसौटी पर परखा गया.साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने अपनी ओर काफी ध्यान आकृष्ट किया और जो बीते साल के लोकाचार, मिजाज़ या व्यस्तता को प्रदर्शित करता है.
ओयूपी ने कहा कि संविधान का अर्थ है , ‘मूलभूत सिद्धांतों की इकाई या स्थापित दृष्टांत जिनके मुताबिक एक देश या अन्य संगठन शासित होता है. भारतीय संविधान के दो अहम संवैधानिक प्रावधानों--अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 (ए) के निरस्त किए जाने के साथ ‘‘संविधान’’ शब्द ने अगस्त 2019 में पहली बार व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया. इन प्रावधानों को रद्द किए जाने से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा प्रभावी रूप से हट गया. यह भी पढ़े: ‘नारी शक्ति’ को मिली वैश्विक पहचान, Oxford ने चुना साल 2018 का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर
ओयूपी ने एक बयान में कहा कि ‘हिंदी लैंग्वेज चैम्पियन फॉर ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज’ कृतिका अग्रवाल के मुताबिक , ‘‘2019 के लिए हिंदी शब्द एक उपयुक्त पंसद है जो लोगों के मिजाज़ को प्रदर्शित करता है, जिस पर नीति निर्माताओं ने मुख्य रूप से ध्यान दिया...2019 में, संविधान एक अकादमिक अवधारणा से मौजूदा वक्त में एक आंदोलन की ओर बढ़ा. ऑक्सफोर्ड शब्दकोशों की टीम ने अपने फेसबुक पेज के जरिए ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द के लिए शब्द मांगे थे और उसे हजारों शब्द प्राप्त हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

