देश

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- लोगों की इच्छा को देखते हुए TDP ने विधान परिषद के मुद्दे पर अपना रूख बदला

तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने 2004 में विधान परिषद को बहाल किए जाने का विरोध करने के बाद आम लोगों की इच्छा को देखते हुए इस संबंध में अपना रुख बदल दिया

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- लोगों की इच्छा को देखते हुए TDP ने विधान परिषद के मुद्दे पर अपना रूख बदला
चंद्रबाबू नायडू (Photo Credits: PTI)

अमरावती:  तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने 2004 में विधान परिषद को बहाल किए जाने का विरोध करने के बाद आम लोगों की इच्छा को देखते हुए इस संबंध में अपना रुख बदल दिया. विधानसभा की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नायडू ने सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर बिंदु वार जवाब दिया. उनकी पार्टी ने विधान परिषद को समाप्त करने के सरकारी फैसले के विरोध में विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया.

विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू ने कहा कि उन्होंने विधान परिषद बहाल किए जाने का विरोध किया था. लेकिन लोगों की इच्छा को देखते हुए पार्टी ने बाद में रुख बदल लिया. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने 2012-13 में पैदल यात्रा की तो लोगों ने सुझाव दिया कि विधान परिषद को कायम रखा जाए ताकि वंचित और दलित तबकों के जो लोग विधानमंडल में नहीं जा सकते, उन्हें उच्च सदन में प्रतिनिधित्व मिल सकेगा. यह भी पढ़े: बीजेपी ने चंद्रबाबू नायडू को दिया झटका, तेलुगू देशम पार्टी के दिग्गज नेता आडिनारायण रेड्डी को अपने पाले में किया शामिल

विपक्षी नेता ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के दावे का भी उपहास किया कि विधान परिषद पर 60 करोड़ रुपये व्यर्थ खर्च किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).