क्रिकेट

ICC WTC Points Table 2026-27 Updated: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से भारत को फायदा? जानें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की स्थिति

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सिर्फ तीन दिनों के अंदर एक पारी और 103 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम WTC 2026-27 की अंक तालिका में फिसलकर 9वें और आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. पाकिस्तान का अंक प्रतिशत (PCT) 19.05 हो गया है.

ICC WTC Points Table 2026-27 Updated: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से भारत को फायदा? जानें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की स्थिति
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India WTC 2026-27 Points Table Update: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से मिली शर्मनाक हार का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2026-27 की पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला है. इस हार के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, जबकि टीम इंडिया की स्थिति मजबूत बनी हुई है. भारतीय टीम फिलहाल 53.33 अंक प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है और टॉप-2 की रेस में बनी हुई है. यह भी पढ़ें: Australia vs Bangladesh 2nd Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

पाकिस्तान की हार से भारत को क्या मिला फायदा?

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सिर्फ तीन दिनों के अंदर एक पारी और 103 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम WTC 2026-27 की अंक तालिका में फिसलकर 9वें और आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. पाकिस्तान का अंक प्रतिशत (PCT) 19.05 हो गया है.

हालांकि भारत की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के पिछड़ने से भारतीय टीम पर नीचे की टीमों का दबाव कम हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज पाकिस्तान को पीछे छोड़कर 8वें स्थान पर पहुंच गई है.

टीम इंडिया पांचवें स्थान पर कायम

भारतीय टीम फिलहाल 53.33 PCT के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है. भारत के पास आगामी टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष-2 में पहुंचने का अच्छा मौका रहेगा, जिससे लगातार तीसरी बार WTC फाइनल खेलने की उम्मीद मजबूत हो सकती है.

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

WTC 2026-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कायम है. कंगारू टीम का 77.78 PCT है. वहीं दक्षिण अफ्रीका (75.00 PCT) दूसरे, न्यूजीलैंड (72.22 PCT) तीसरे और बांग्लादेश (66.67 PCT) चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

इंग्लैंड की स्थिति में नहीं हुआ बदलाव

पाकिस्तान को हराने के बावजूद इंग्लैंड की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लिश टीम अभी भी 7वें स्थान पर है, लेकिन उसका अंक प्रतिशत बढ़कर 29.76 हो गया है, जिससे आगे की रेस में उसकी स्थिति कुछ मजबूत हुई है.

WTC 2026-27 Points Table (हेडिंग्ले टेस्ट के बाद)

रैंक टीम PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 77.78
2 दक्षिण अफ्रीका 75.00
3 न्यूजीलैंड 72.22
4 बांग्लादेश 66.67
5 भारत 53.33
6 श्रीलंका 33.33
7 इंग्लैंड 29.76
8 वेस्टइंडीज 20.83
9 पाकिस्तान 19.05

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2026 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).