बांग्ला एक्ट्रेस सुभद्रा मुखर्जी ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कहा -अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसों के साथ नहीं रह सकती
बांग्ला अभिनेत्री से राजनेता बनी सुभद्रा मुखर्जी ने दिल्ली हिंसा के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी में नहीं रह सकती, जिसमें कपिल मिश्रा व अनुराग ठाकुर जैसे नेता हैं. सुभद्रा मुखर्जी ने कुछ बांग्ला फिल्मों व टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है.