कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का बृहस्पतिवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 93 वर्ष के थे और उनकी पत्नी, पांच बेटे और दो बेटियां हैं.
न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने भी कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों में जरा सी ढील स्थिति को और बिगाड़ सकती है।
डॉ. हरमनदीप सिंह ने बताया कि कोविड-19 के लक्षण जैसे कि बहुत अधिक थकान और बुखार होने पर उन्होंने और उनकी पत्नी ने खुद को पिछले महीने हर तरह के सामाजिक संपर्क से दूर कर लिया था।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल फरवरी में आईआईपी में केवल 0.2 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। इससे पहले, जुलाई 2019 में आईआईपी में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पीड़ित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रूपनगर के एक गांव में गए थे।
उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को विशेष तौर पर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए चार अस्पतालों में से एक दक्षिण कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रबंधन में तालमेल का घोर अभाव है और सरकार से तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में विशेष चिकित्सा टीम भेजने की मांग की।
तमिलनाडु में कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए स्थापित किए गए दर्जनभर सरकारी पैनल के साथ हुई बैठक के बाद पलानिस्वामी ने आशंका जताई कि संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल सकता है।
यह याचिका एक वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने दायर की है। याचिका जुलाई में सुनवाई के लिये सूचीबद्ध की गयी है क्योंकि इस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से अदालतों में बहुत सीमित कामकाज हो रहा है।
न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे 18 अप्रैल तक डीएनए परीक्षण का नतीजा पीड़ित के परिवार को बताएं।
सुंदरवन के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मंडल ने बताया कि पोत के चालक दल के सभी आठ सदस्यों को बचा लिया गया।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में तीन और लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ यह कोविड-19 के फैलने पर नजर रखता है और अगर आपके आसपास कोई इससे पीड़ित है तब इसकी सूचना भी देता है । इसमें विभिन्न राज्यों की हेल्पडेस्क की सूची भी है । ’’
बुधवार की शाम से सामने आए 50 नए मामलों के साथ ही शहर में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 133 हो गई है।
कलेक्टर ने बताया कि कटघोरा शहर में बीते शनिवार को तबलीगी जमात से जुड़े 16 वर्षीय लड़के के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों को घरों में पृथक वास में रखा गया तथा उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमएफ की निदेश्क क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2020 में दुनिया के 170 से अधिक देशों में प्रति व्यक्ति आय घटेगी।
दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,519,260 घोषित मामले हैं। अबतक 312,100 लोग ठीक हो चुके हैं।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन पांच अप्रैल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू हैं। यदि कुरियर और पार्सल सेवाओं को अनुमति दी जाती है तो कंपनियां दस्तावेज भेज सकेंगी और प्राप्त कर सकेंगी।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच, उपनगरीय बांद्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने 68 वर्षीय हिंदू पड़ोसी का अंतिम संस्कार करने में मदद की क्योंकि उनके रिश्तेदार लॉकडाउन के कारण उन तक नहीं पहुंच सके।