एजेंसी न्यूज

जल्द कुरियर, पार्सल सेवाओं के परिचालन की अनुमति दे सकती है सरकार

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू हैं। यदि कुरियर और पार्सल सेवाओं को अनुमति दी जाती है तो कंपनियां दस्तावेज भेज सकेंगी और प्राप्त कर सकेंगी।

जल्द कुरियर, पार्सल सेवाओं के परिचालन की अनुमति दे सकती है सरकार

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार जल्द कुरियर और पार्सल सेवाओं के परिचालन की अनुमति दे सकती है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू हैं। यदि कुरियर और पार्सल सेवाओं को अनुमति दी जाती है तो कंपनियां दस्तावेज भेज सकेंगी और प्राप्त कर सकेंगी।

सूत्रों ने कहा कि कंपनियों के पास कारोबार से संबंधित दस्तावेज बड़ी मात्रा में जमा हो चुके हैं जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाना है।

सूत्रों ने कहा कि कुरियर और पार्सल सेवाओं को अनुमति पर जल्द फैसला लिया जाएगा। ‘‘उद्योग के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान जरूरी है। एक अधिकार प्राप्त समूह पहले ही गृह मंत्रालय से इसकी सिफारिश कर चुका है।’’

इसके अलावा वाणिज्य मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को सुझाव दिया है कि निर्यात गतिविधियों से जुड़े कारखानों को न्यूनतम श्रमबल के साथ काम करने की अनुमति दी जाए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो और सभी निर्यात संवर्द्धन परिषदों ने यह मुद्दा उठाया है।

आगामी दिनों में सरकार इस बात पर फैसल करेगी की 21 दिन की बंदी के बाद लॉकडाउन खोलना है या नहीं। लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है। केंद्र सरकार देश में विनिर्माण इकाइयों के आंशिक परिचालान के लिए भी राज्यों के साथ बातचीत करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).