सरसों में सुधार के बावजूद वायदा कारोबार के कारण किसान एमएसपी से कम कीमत पर ऊपज बेचने को मजबूर
बाजार सूत्रों ने कहा कि मामूली मांग से सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला जैसे अन्य देशी तेलों के भाव में या तो मामूली सुधार रहा या कीमतें पूर्ववत बंद हुई। वहीं वायदा कारोबार में भाव नीचे बोले जाने से बृहस्पतिवार को दिल्ली की नजफगढ़ मंडी में सरसों लूज में 3,800- 3,825 रुपये क्विंटल के भाव पर बेची गई। जबकि एक अप्रैल से नई सरसों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,425 रुपये क्विंटल लागू हो गया है।