देशव्यापी बंद से वितरण कंपनियों का ग्राहकों से धन वसूली पर पड़ेगा असर- इंडिया रेटिंग्स
रिपोर्ट में उन कारणों का उल्लेख किया गया है जिससे वितरण कंपनियों के नकद प्रवाह पर असर पड़ेगा। इसमें औद्योगिक ग्राहकों से कम मांग, उम्मीद से अधिक सकल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटीसी) नुकसान, सब्सिडी के मुकाबले ग्राहकों से सीधे संग्रह पर अधिक निर्भरता और तत्काल शुल्क बढ़ोतरी नहीं कर पाना शमिल है।