एजेंसी न्यूज

राजस्थान में 47 नये मामले, सर्वेक्षण कर रहा एक चिकित्सक भी संक्रमित

इस बीच जोधपुर में सर्वेक्षण के काम में लगा एक डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण से ग्रस्त 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

राजस्थान में 47 नये मामले, सर्वेक्षण कर रहा एक चिकित्सक भी संक्रमित

जयपुर, नौ अप्रैल राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार सुबह तक बढ़कर 430 हो गयी जिसमें 47 नये मामले शामिल हैं।

इस बीच जोधपुर में सर्वेक्षण के काम में लगा एक डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण से ग्रस्त 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया, ‘‘जयपुर में 11, झालावाड़ में सात, झुंझुनू में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि जयपुर में 11 नये मामलों में आठ रामगंज इलाके से आए हैं जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वैलनेस सेंटर में रखे गए चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

सिंह ने बताया कि जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वे कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर में ही सर्वे के दौरान 74 साल के एक बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिनकी बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).