एजेंसी न्यूज

ओद्योगिक उत्पादन में फरवरी के दौरान 4.5 प्रतिशत की वृद्धि

बृहस्पतिवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इससे पहले फरवरी 2019 में केवल 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

ओद्योगिक उत्पादन में फरवरी के दौरान 4.5 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी में 4.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इससे पहले फरवरी 2019 में केवल 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार विनिर्माण उत्पादन इस साल फरवरी में 3.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

बिजली उत्पादन आलोच्य महीने में 8.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि फरवरी 2019 में इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। खनन क्षेत्र का उत्पादन इस साल फरवरी में 10 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि पिछले साल इसी महीने में इसमें 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान आईआईपी वृद्धि दर घटकर 0.9 प्रतिशत रही जबकि इससे पूर्व 2018-19 की इसी अवधि में इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).