कोरोना वायरस से दुनिया भर में 88,981 की मौतः एएफपी
दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,519,260 घोषित मामले हैं। अबतक 312,100 लोग ठीक हो चुके हैं।
पेरिस, नौ अप्रैल (एएफपी) दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 88,981 पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है।
दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,519,260 घोषित मामले हैं। अबतक 312,100 लोग ठीक हो चुके हैं।
एएफपी द्वारा राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से इकट्ठा की गई जानकारी में शायद संक्रमणों की वास्तविक संख्या का केवल एक अंश दर्शाता है।
कई देश सिर्फ गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं।
इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 17,669 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के 139,422 मामले हैं।
स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15238 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
अमेरिका में संक्रमितों तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,817 लोगों की जान ले ली। वहीं 432,132 लोग संक्रमित हैं।
फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग विषाणु का शिकार हुए हैं। इसके बाद ब्रिटेन में 7,097 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है और पुष्ट मामलों की संख्या 60,733 है।
चीन से यह संक्रमण शुरू हुआ था। वहां 3,335 मौत हुई हैं और 81,865 मामले हैं। 77,279 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए।
सोमालिया ने भी ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से एक की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

