घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से मध्य प्रदेश पुलिस की मनुहार, "कृपया भोजन करके जाएं"
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रवासी मजदूरों और गरीब तबके के अन्य राहगीरों के लिये जिले के क्षिप्रा, सिमरोल, बड़गोंदा, मानपुर, किशनगंज और बेटमा क्षेत्रों में भोजनशालाएं चलायी जा रही हैं। पुलिस कर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों द्वारा इन भोजनशालाओं का जिम्मा संभाला जा रहा है।