एजेंसी न्यूज

बीबीएल में न्यूजीलैंड टीम को शामिल किया जाये: मैकुलम

कोविड-19 महामारी के चलते पूरी दुनिया में सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं जिसमें कई दौरे और टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये या इन्हें फिर स्थगित कर दिया गया। यहां तक कि 18 अक्टूबर को शुरू होने वाले टी20 विश्व कप पर भी अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं।

बीबीएल में न्यूजीलैंड टीम को शामिल किया जाये: मैकुलम

आकलैंड, छह मई न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने बुधवार को अपने देश की टीम को आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में शामिल करने की बात कही ताकि इस टी20 प्रतियोगिता में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़े।

कोविड-19 महामारी के चलते पूरी दुनिया में सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं जिसमें कई दौरे और टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये या इन्हें फिर स्थगित कर दिया गया। यहां तक कि 18 अक्टूबर को शुरू होने वाले टी20 विश्व कप पर भी अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं।

आस्ट्रेलिया सहित कई देशों ने यात्रा संबंधित पांबदियां लगायी हुई हैं और मैकुलम को लगता है कि टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को शामिल करने से लीग में दर्शकों की दिलचस्पी में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि पिछले दो वर्षों में लीग के मैदान दर्शकों और टीवी दर्शकों की संख्या में काफी कमी आयी है।

मैकुलम ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो बिग बैश की लोकप्रियता में पिछले कुछ समय से कमी आयी है और आस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसकों की नजरों इसे फिर से दिलचस्पी हासिल करने का और बीबीएल में न्यूजीलैंड की एक टीम को लाने का यह बढ़िया मौका है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘आप न्यूजीलैंड खिलाड़ियों को स्थानीय खिलाड़ियों के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इन यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण इसमें भाग नहीं ले पायेंगे। ’’

दोनों देशों में अब कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी जारी है तो सरकारी स्तर पर दोनों देशों के बीच यात्रा को अनुमति देने की बातें चल रही हैं। पिछले हफ्ते आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के 36 रग्बी खिलाड़ियों और स्टाफ को देश में प्रवेश के प्रतिबंध में छूट दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).