दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिया है : संजू सैमसन
केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल सके ।
नयी दिल्ली, छह मई भारत के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सीखने के साथ उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी सीख लिया है ।
केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल सके ।
उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक पाडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं अपनी ताकत पर फोकस करना और गलतियों से सबक लेना सीख लिया है । मैं टीम के लिये योगदान देने की कोशिश करता हूं । इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करता हूं ।’’
हाल ही में भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले सैमसन ने कहा ,‘‘ दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा । दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक जिसमें विराट भाई और रोहित भाई जैसे खिलाड़ी हैं, इस टीम का हिस्सा होना शानदार अनुभव है ।’’
धोनी उनके आदर्श हैं लेकिन रॉयल्स के अपने साथी जोस बटलर की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जोस को खास तौर पर देखता हूं क्योंकि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज है । वह हमेशा अपने खेल पर काम करता रहता है और कभी खाली नहीं बैठता ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

