कप्तान जियोर्जियो चियेलिनि डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची के साथ यहां पहुंचे । उन्होंने चेहरे पर काला मास्क लगा रखा था । उनसे पहले कई खिलाड़ी यहां पहुंच चुके थे ।
रोनाल्डो और उनका परिवार सोमवार को पुर्तगाल से तूरीन पहुंचा ।
पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे रोनाल्डो पुर्तगाल के मडेइरा से निजी जेट से यहां पहुंचे हैं । उन्होंने सीरि ए का आखिरी मैच आठ मार्च को खेला था ।
कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में 29000 से अधिक जानें गई हैं ।
जुवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास की अनुमति मिल गई है ।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY