देश में लगातार चौथे वर्ष रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद, 29 करोड़ 56 लाख टन उत्पादन का अनुमान
खाद्यान्न उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, इस साल खाद्यान्न की अनुमानित पैदावार, पिछले साल के मुकाबले 3.67 प्रतिशत अधिक होगा। वर्ष के दौरान खाद्याान्न उत्पादन वर्ष 2019-20 के बुवाई मौसम से पहले लगाये गये उत्पादन अनुमान 29 करोड़ 11 लाख टन को भी लांद्य जायेगा ऐसा अनुमान है।