एजेंसी न्यूज

यात्रियों का ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करना, हैंड सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य : एएआई

सरकारी प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों को सह -यात्रियों से चार फुट की दूरी रखनी होगी, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनने होंगे, अपने हाथ लगातार धोने होंगे या उन्हें संक्रमण मुक्त करना होगा और अपने साथ हमेशा 350 मिलीलीटर की सैनिटाइजर की बोतल रखनी होगी।

यात्रियों का ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करना, हैंड सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य : एएआई
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने शुक्रवार को सभी यात्रियों के लिए ‘आरोगय सेतु एप’ डाउनलोड करना, वेब-चेकइन करना और बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य कर दिया है।

सरकारी प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों को सह -यात्रियों से चार फुट की दूरी रखनी होगी, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनने होंगे, अपने हाथ लगातार धोने होंगे या उन्हें संक्रमण मुक्त करना होगा और अपने साथ हमेशा 350 मिलीलीटर की सैनिटाइजर की बोतल रखनी होगी।

दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों का प्रबंधन निजी कम्पनियां करती हैं, एएआई नहीं।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बुधवार को कहा था कि यात्री अब विमान में अपने साथ 350 मिलीलीटर हैंड सेनेटाइजर ले जा सकता है।

सरकारी प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘‘ घरेलू उड़ानों को जल्द संचालित करने की संभावना को देखते हुए एएआई ने कुछ उपाय जारी किए हैं जिसका यात्रा करते समय सभी यात्रियों को पालन करना होगा।’’

उसने कहा, ‘‘ सभी यात्रियों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें ‘आरोगय सेतु ऐप’ डाउनलोड करना, मास्क और अन्य निजी सुरक्षा उपकरण पहनना, सह-यात्रियों से चार फुट की शारीरिक दूरी रखना, वेब-चेकइन करना, अपने बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट लाना, लगातार हाथ धोना या उन्हें संक्रमण मुक्त करना, हमेशा अपने साथ सैनिटाइजर की 350 मिलीलीटर की बोतल रखना और हवाई-अड्डा कर्मचारियों के साथ सहयोग करना अनिवार्य है।’’

भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा है। देश में कोविड-19 के 81,900 से अधिक मामले हैं और अभी तक 2,600 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).