कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये नोएडा के एक कैंसर पीड़ित की मौत
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 150 में रहने वाले 71 वर्षीय व्यक्ति कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए थे। जब उनकी कोविड-19 के लिए जांच की गई तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
नोएडा, 15 मई नोएडा के सेक्टर-150 में रहने वाले कैंसर से पीड़ित और कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 71 वर्षीय एक व्यक्ति की दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 150 में रहने वाले 71 वर्षीय व्यक्ति कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए थे। जब उनकी कोविड-19 के लिए जांच की गई तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि आज उनकी दिल्ली के अस्पताल में ‘‘कई अंगों के काम नहीं करने’’ की वजह से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से गौतम बुध नगर जिले में यह चौथी मौत है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 169 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। उनमें से चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि 165 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डा. दोहरे ने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में सेक्टर 12 की रहने वाली 78 वर्षीय एक महिला, गांव नगला का रहने वाला 21 वर्षीय एक युवक तथा सेक्टर 5 के रहने वाले 22 वर्षीय और 41 वर्षीय दो व्यक्ति शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 10 मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान आज छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि पांच महिलाएं तथा तीन पुरुष ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से उपचार के दौरान ठीक हुए हैं। जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित आज चार मरीज पाए जाने के बाद यहां पर कुल मरीजों की संख्या 242 हो गई है, जबकि 169 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं जबकि 69 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 442 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

