एजेंसी न्यूज

नौसैनिक पायलट की शादी को लेकर लिखा पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पायलट द्वारा लिखे पत्र का शीर्षक था , ‘‘ गोली खानी की आज्ञा दें’’ जिसके जवाब में अधिकारी ने लिखा ‘‘नरक में स्वागत’’ है।

नौसैनिक पायलट की शादी को लेकर लिखा पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जमात

पणजी, 15 मई नौसैना के एक पायलट के अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगने के लिए लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पायलट द्वारा लिखे पत्र का शीर्षक था , ‘‘ गोली खानी की आज्ञा दें’’ जिसके जवाब में अधिकारी ने लिखा ‘‘नरक में स्वागत’’ है।

यह अनोखा संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गोवा में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर निशांत सिंह ने आईएनएस हंस के आईएनएएस 300 के कमान अधिकारी को यह पत्र लिखा था।

निशांत ने नौ मई को लिखे पत्र में शादी करने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ इतने कम समय में यह बम आप पर गिराने का खेद है लेकिन आप भी इस बात पर राजी होंगे कि, मैं खुद पर एक परमाणु बम गिराने जा रहा हूं और मुझे लगता है कि युद्ध के समय जैसी परिस्थिति को देखते हुए हम तत्काल निर्णय लेते हैं, उसी तरह मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए मैं इस पर दोबारा विचार नहीं कर सकता।’’

मिग पायलट ने कहा, ‘‘ ऊपरोक्त विषय में, मैं आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से शांति में अपना बलिदान करने के लिए आपकी मंजूरी चाहता हूं, पूरी तरह से कर्तव्य की रेखा से बाहर और वैवाहिक जीवन के इस कब्रिस्तान में कई अन्य बहादुर पुरुषों का साथी बनना चाहता हूं।’’

वरिष्ठ अधिकारी को शादी का निमंत्रण देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वादा करता हूं कि ड्यूटी पर कभी भी दोबारा ऐसा कुछ नहीं करूंगा या अपने प्रशिक्षु पायलटों को ऐसे कुछ नहीं सिखाऊंगा।’’

कमान अधिकारी ने लाल स्याही में हस्तलिखित उत्तर में सिंह को याद दिलाया कि, ‘‘ तुम्हारे एकल जीवन में मैं तुम्हारा प्रशिक्षक था.... एसीपी के तौर पर तुम्हें मिग उड़ाते हुए देखना मेरे लिए काफी गौरवपूर्ण क्षण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तुममे एक उत्साह देखा, मुझे हमेशा पता था कि तुम अलग हो.... लेकिन सभी अच्छी चीजों का अंत आता है।’’

सीओ ने कहा, ‘‘ नरक में तुम्हारा स्वागत है।’’

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दोनों के बीच हुआ एक निजी संवाद था।

उन्होंने कहा, ‘‘ नौसेना कर्मी की शादी हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).