दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिये 2,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया
पुलिस द्वारा साझा किए गए आकंड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 51 मामले दर्ज किये गए हैं।
नयी दिल्ली, 15 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के 55 मामले दर्ज किये गए और 2,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस द्वारा साझा किए गए आकंड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 51 मामले दर्ज किये गए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 2,068 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि धारा 66 के तहत 100 वाहन जब्त किये गए हैं।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को 282 आवाजाही पास जारी किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिना मास्क पहने घरों से निकले लोगों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किये गए हैं।
दिल्ली पुलिस 24 मार्च से अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन के लिये 1,65,635 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

