कोविड-19: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के प्रभाव का आकलन करने वाले अध्ययन में पांच अस्पताल शामिल
दिल्ली में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में शोध प्रबंधन, नीति योजना और संचार विभाग के प्रमुख डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अस्पतालों- एम्स जोधपुर, दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सर गंगा राम अस्पताल, चेन्नई में अपोलो अस्पताल और एम्स, पटना का नामांकन मई के पहले सप्ताह में शुरू किये गये 12 सप्ताह के अध्ययन के लिए किया गया है।