कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार नये मामले सामने आए, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों में बताया कि देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गयी। इसमें पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब पांच हजार नए मामलों और मौत के 134 मामलों की वृद्धि हुई।