केंद्र शासित क्षेत्र लौट रहे लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का उप राज्यपाल ने लिया जायजा
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल मुर्मू और उनकी पत्नी डॉक्टर स्मिता मुर्मू को उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी। द्विवेदी उधमपुर स्टेशन पर दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों का प्रबंध करने के लिए नोडल अधिकारी हैं।
जम्मू, 19 मई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन का दौरा करते हुए विशेष ट्रेन से लाए गए फंसे लोगों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल मुर्मू और उनकी पत्नी डॉक्टर स्मिता मुर्मू को उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी। द्विवेदी उधमपुर स्टेशन पर दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों का प्रबंध करने के लिए नोडल अधिकारी हैं।
द्विवेदी ने उप राज्यपाल को केंद्र शासित क्षेत्र लौट रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने उप राज्यपाल को बताया कि 60 विशेष ट्रेनों से 60,000 लोगों के आने की संभावना है।
उधमपुर उपायुक्त पीयूष सिंगला ने यात्रियों के यहां पहुंचने और उनके गृह जिले तक भेजे जाने की प्रक्रिया को प्रेंजेंटशन के माध्यम से दिखाया।
प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल ने कहा कि सभी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन होना चाहिए और फंसे लोगों को राज्य में लाने की प्रक्रिया में सभी तय नियमों का पालन होना चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सभी यात्रियों की थर्मल जांच होनी चाहिए ताकि संभावित कोविड-19 मामलों की पहचान हो सके।
मुर्मू ने इस दौरान पीपीई किटों के उचित तरीके से निस्तारन को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य लौट रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन देना सुनिश्चित किया जाए और उन्हें रखे जाने वाले स्थानों पर पंखों एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था हो ।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक भूपेंद्र कुमार से कहा कि वह अधिक पीपीई किट खरीदने की प्रक्रिया शुरू करें और उधमपुर जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा मे इसे उपलब्ध कराएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

