एजेंसी न्यूज

कोविड-19: हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सामने आए संक्रमण के 22 नए मामले

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है।

कोविड-19: हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सामने आए संक्रमण के 22 नए मामले
जमात

चंडीगढ़, 19 मई हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए, जिनमें से 22 गुरुग्राम और फरीदाबाद के हैं।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम में नौ, फरीदाबाद में 13 और सोनीपत में दो नए मामले सामने आए हैं।

अन्य जिलों में पानीपत, महेंद्रगढ़, हिसार और चरखी दादरी में दो-दो, तथा रोहतक, करनाल, जींद और पलवल में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

बुलेटिन में कहा गया कि गुरुग्राम में 220 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 106 मरीजों का इलाज चल रहा है।

फरीदाबाद में संक्रमण के कुल 163 और सोनीपत में 139 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 के कुल 323 मरीजों का उपचार चल रहा है और इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 627 है।

बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में कोविड-19 से 14 मौतें हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).