एजेंसी न्यूज

बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत

कराची, 19 मई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत हो गई।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी फौज के मीडिया विभाग अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकियों ने सोमवार रात को पीर गैब क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के एक वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई।

इस हमले में एक वाहन चालक की भी मौत हो गई। चालक फौजी नहीं था।

बलूचिस्तान के कैच इलाके में एक अलग घटना में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अन्य सैनिक की मौत हो गई।

घटना तड़के हुई, जब सुरक्षा बल के जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।

संसाधन संपन्न बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है।

बलूच राष्ट्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).