सरकार ने घरेलू चार्टर्ड उड़ानो को मंजूरी दी, दिशानिर्देश जारी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चार्टर्ड विमान सेवा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी. गौरतलब है कि सोमवार से ही घरेलू यात्रियों के लिए भी विमान सेवा की शुरुआत की गई है. मंत्रालय ने कहा गैर निर्धारित और निजी परिचालक स्थिर डैने वाले विमानों, हेलीकॉप्टर, छोटे विमानों का परिचालन घरेलू उड़ान के लिए 25 मई से कर सकते हैं.