एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, कुल मामले 3816 हुए

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 206 हो गई है, वहीं राज्य में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आए हैं.

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, कुल मामले 3816 हुए
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 206 हो गई है, वहीं राज्य में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना वायरस से हुई छह लोगों की मौत में चार महानगर से हैं और एक-एक मामला उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों से है.

राज्य में कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामले 3816 हो गए हैं. इनमें 2123 सक्रिय मामले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).