देश की खबरें | नए पदों का निर्माण, स्थानांतरण, महंगे होटलों में बैठकें, विदेश यात्रा और नए वाहनों की खरीदी पर रोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार के राजस्व प्राप्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही महामारी की रोकथाम के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रबंध भी तत्काल किया जाना है, जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मितव्ययता के लिए अनेक निर्णय लिया है। जिसके तहत नए पदों का निर्माण, स्थानांतरण, महंगे होटलों में बैठकें, विदेश यात्रा और नए वाहनों की खरीदी पर रोक लगा दी गई है। वहीं रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि में मितव्ययता के संबंध में निर्देश जारी किए गए है।